चंदौली, जुलाई 30 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर चकिया तिराहे पर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व. गंजी प्रसाद की प्रतिमा पर पूर्व सांसद रामकिशुन ने कार्यकर्ताओं संग माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व सांसद ने कहा कि वह हमारे राजनीतिक गुरू थे। उनके पदचिह्नों पर चलकर समाज की सेवा करने की सीख मिली है। उन्हीं के बताए रास्ते पर चल रहा हूं। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने उनके जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डाला। अंग्रेजों से लोहा लिया और जनता के हित में कार्य किया।इस मौके पर पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि स्व. गंजी प्रसाद ने न केवल अंग्रेजों से लोहा लिया, बल्कि आजादी के बाद भी जनता के हित में कई ऐतिहासिक कार्य किए। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय चेतना स्मारक में महापुरुषों...