चंदौली, अगस्त 2 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी स्थित एक केक की दुकान में बीते शनिवार देर रात करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान के ऊपर बने दूसरे तल्ले में रखा बेकरी और केक बनाने का पूरा सामान उसकी चपेट में आ गया। घटना से आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले दुकान के ऊपर से धुआं निकलता दिखाई दिया। कुछ ही देर में लपटें उठने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कूड़ा बाजार चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने स्थानीय युवकों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्...