चंदौली, अक्टूबर 10 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के विधान सभा क्षेत्र कैंप कार्यालय शुक्रवार को बीएसपी संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि मनाई। सपा नेताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। कांशीराम के विचारों, मूल्यों और जीवन संघर्षों पर विस्तार से चर्चा की। सपा नेताओं ने कहा कि कांशीराम शोषित, वंचित और गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने जीवनभर सर्व समाज के लिए काम किया। उनके समाज के प्रति दिए गए योगदान हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। कांशीराम हमेशा सामाजिक न्याय की बात करते थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष सुभाष यादव, प्रभात यादव, संदीप यादव सिंटू, सुरेन्द्र यादव, सत्यप्रकाश यादव पुत्तुल, शशिकांत भारती, भोला यादव, अखिलेश यादव, केशव राजभर, धनंजय, कमलेश प्रधान, मौजूद रहे। यह ...