चंदौली, जुलाई 18 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में इधर बीच कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल होने लगे थे। शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और जिले के कई इलाकों में तेज पछुआ हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। जिससे धान की रोपाई के लिए इंतजार कर रहे किसानों और उमसभरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत, किसान खुशबारिश का प्रभाव शुक्रवार की सुबह से हल्की धूप के साथ बादलों की आवाजाही बनी रही। बाद में तेज पछुआ हवा चलने के साथ आसमान में घने बादल छा गए। कुछ ही देर बाद गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने गर्मी व उमस से राहत की सांस ली। बारिश न होने से उमस भरी गर्मी के चलते लोगों का घरों से निकलना...