Chandauli News: गरई नदी का जलस्तर बढ़ने से चकिया-अहरौरा मार्ग पर आवागमन बाधित
चंदौली, अगस्त 26 -- Chandauli News: शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते गरई नदी उफान पर आ गई है। चकिया-अहरौरा मार्ग पर अमरा दक्षिणी गांव के समीप स्थित गरई नदी के पुल के ऊपर करीब एक फुट पानी बहने से आवागमन प्रभावित हो गया है। पुल पर पानी का तेज बहाव होने के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुल के ऊपर पानी भर जाने से बड़े वाहन तो किसी तरह आवागमन कर रहे हैं। लेकिन छोटे वाहनों साइकिल और दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत हो रही है। कई बाइक सवार पानी का बहाव कम होने का इंतजार करते दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: अहरौरा-चकिया रोड पर गड़ई नदी का पानी आ जाने से आवागमन प्रभावित वहीं कुछ लोग जोखिम उठाकर पुल पार कर रहे हैं। पानी का बहाव बढ़ने की स्थिति में हादसे की आशंका भी बनी हुई है।स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.