Chandauli News: गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत
चंदौली, अक्टूबर 29 -- Chandauli News: धीना(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। धीना थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव में मंगलवार को पांच वर्षीय बच्ची शौच के दौरान गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बच्ची गांव के कंपोजिट विद्यालय चिलबिली में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ती थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, हादसे के बाद विद्यालय की व्यवस्थाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बुधवार को विद्यालय पहुंचकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। मामले में बीएसए ने पूरे मामले की खंड शिक्षाधिकारी से इसकी रिपोर्ट तलब की है।
गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत चिलबिली गांव निवासी पवन कुमार के सात बच्चे हैं। इनमें छह बेटियां और एक बेटा है। पांच वर्षीय आरुषी और उसकी छोटी बहन सुनीता दोनों गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को पढ़ने गई थी। दोपहर करीब 12...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.