चंदौली, अगस्त 23 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के मवई खुर्द गांव में शुक्रवार की देर रात शराब के नशे में चार लोगों ने दो सगे भाइयों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर एक आरोपी ने गड़ासे से युवक के सिर पर कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। मवई खुर्द वार्ड नंबर 11 निवासी पतालु के अनुसार वह अपने भाई करण के साथ पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर काम करके रात करीब एक बजे घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- Chandauli News: गड़ासे से युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज रास्ते में वार्ड नंबर 10 के निवासी धंनु, खोपाड़ी, विकास और सिरायन शराब के नशे में दोनों भाइयों क...