चंदौली, अगस्त 22 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के मवई खुर्द गांव में शुक्रवार की देर रात शराब के नशे में चार लोगों ने दो सगे भाइयों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर एक आरोपी ने गड़ासे से युवक के सिर पर कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। मवई खुर्द वार्ड नंबर 11 निवासी पतालु के अनुसार वह अपने भाई करण के साथ डीडीयू रेलवे स्टेशन पर काम करके रात करीब एक बजे घर लौट रहा था। रास्ते में वार्ड नंबर 10 के निवासी धंनु, खोपाड़ी, विकास और सिरायन शराब के नशे में दोनों भाइयों को गाली देने लगे। विरोध करने पर सिरायन ने गड़ासे से करण के सिर पर कई वार कर दिए। ...