चंदौली, अक्टूबर 13 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कवलपुरा, सोनहुली और नगवा गांव के बीच गंगा नदी में कई दिनों से मगरमच्छ दिखाई दे रहा है। इससे तटवर्ती इलाकों में दहशत फैली हुई है। सबसे अधिक भय मल्लाह समाज में है, जिनकी आजीविका मछली पकड़ने पर निर्भर है। मगरमच्छ के डर से लोग गंगा स्नान से भी परहेज करने लगे हैं। धानापुर थाना क्षेत्र के कवलपुरा स्थित राम जानकी मंदिर घाट पर सोमवार की दोपहर मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। घाट पर स्नान कर रहे श्रद्धालु घबरा कर बाहर निकल आए। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: दस फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू लोगों ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से इसी क्षेत्र में मगरमच्छ देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार गंगा में बाढ़ का ...