चंदौली, अगस्त 18 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर/चहनियां, हिटी। पहाड़ी क्षेत्र से लेकर मैदानी इलाके में सावन के मध्य में हो रही बारिश से जिले में गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। करीब दो से तीन सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से पानी बढ़ने के कारण गंगा का अब रौद्र रूप दिखने लगा है। सोमवार को बलुआघाट की सीढ़ियां और किनारे बने गंगा मंदिर डूबने के साथ ही ऊपर चढ़ने लगा है। जिससे महिला चेंजिग रूम में पानी घुस गया है। जिससे तटवर्ती गांव के ग्रामीणों को चिंता होने लगी है। गंगा में बढ़ाव से किनारे के करीब 50 गांव प्रभावित होते हैं। उत्तराखंड, हिमाचल के पहाड़ी इलाके के साथ मैदानी इलाके में मानसून के काफी सक्रिय होने से बारिश हो रही है। जिससे जिले में गंगा का जलस्तर भी तेजी से बढ़ने लगा है। जिले में तीन दिनों से गंगा का पानी बढ़ने के चलते ग्रामीणों को बाढ़ की ...