चंदौली, अगस्त 29 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर/सकलडीहा, हिटी। जिले में बीते छह दिनों से हो रही लगातार बारिश से मुश्किलें कम नहीं हो रही है। हालांकि गंगा का जलस्तर 67.75 मीटर पर स्थिर होने से राहत है लेकिन पहाड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाके में लोग सहमे हुए हैं। वहीं भारी बारिश से इलिया, चंदौली, सकलडीहा इलाके में सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई है। जिले में शुक्रवार की सुबह से लेकर देर शाम तक बारिश तो नहीं हुई लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रही। जिससे उमस से लोग परेशान दिखे। वहीं बीते गुरुवार की रात हुई झमाझम बारिश से जलभराव की समस्या लगातार बनी हुई है। हाल यह है कि सकलडीहा में बीते चार दिन पूर्व मूसलाधार बारिश के कारण सकलडीहा में तहसील से लेकर सीओ कार्यालय सहित शिक्षण संस्थान जलमग्न हो गया है। पानी निकासी की समस्या को लेकर अध...