चंदौली, अक्टूबर 26 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है, लेकिन तटवर्ती गांवों में रहने वाले लोगों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जलस्तर घटने के साथ ही कटान और तेज हो गया है, जिससे किनारे बसे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: देसरी के खड़गपुर में गंगा किनारे कटाव तेज होने से ग्रामीण भयभीत कटान से जमीन और घरों पर खतरा इनसाल बाढ़ और लगातार हुई भारी वर्षा के कारण रामपुर दीयां से लेकर महुजी तक दर्जनों गांवों में बड़े पैमाने पर कटान हुआ है। किसानों की सैकड़ों बीघा उपजाऊ जमीन गंगा में समा गई। किसानों ने बताया कि देखते ही देखते फसलों से लदी जमीन कटकर नदी में बह गई। कई किसानों के पास अब खेती के लिए जमीन ही नहीं बची है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया...