Chandauli News: गंगा का जलस्तर घटने के बाद भी दुश्वारियां बरकरार
चंदौली, सितम्बर 7 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है, लेकिन तटवर्ती इलाके में दुश्वारियां बरकरार हैं। पानी उतरने और पुरवा हवाओं के चलते उपजाऊ जमीनों में कटान तेज हो गई है। लोग अभी भी बाढ़ के खतरे को कम नहीं आंक रहे हैं। बीते एक पखवाड़े से बारिश और बाढ़ से उफनाई गंगा अब घटने लगी है, किंतु तेज हवाओं से कटान की रफ्तार बढ़ गई है।
कटान की समस्या पिछले चार-पांच दशक से गंगा कटान से पूरा क्षेत्र परेशान है। धानापुर विकास खंड में हिंगुतरगढ़ और बुद्धपुर गांव के किसानों की 50 एकड़ से अधिक उपजाऊ भूमि अब तक गंगा में समा चुकी है। इतनी ही और जमीन कटान की जद में है। महुंजी, जिगना, बयानपुर, गुरैनी, नगवां, प्रहलादपुर, कवलपूरा, मेढ़वां, नरौली, सोनहुली, अमादपुर, नौघरां, बुद्धपुर, हिंगुतरगढ़, प्रसहटा, रामपुर दीया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.