चंदौली, सितम्बर 29 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बुद्धपुर गांव के दुक्खी की मड़ई पर धर्मदेव यादव के घर से राजेश यादव के घर के बीच लगा सरकारी खड़ंजा एक मनबढ़ उखाड़ ले गया। लेकिन राजस्व विभाग ने उसपर कोई कार्रवाई करने के बजाय दो अन्य लोगों पर लाखों का जुर्माना लगा दिया है। जिसे लेकर पूरे गांव में नाराजगी है। उक्त गांव निवासी गरीब जनार्दन यादव एवं बजरंगी यादव का कहना है कि वर्ष 2008 में तत्कालीन ग्राम प्रधान राम आशीष उपाध्याय ने धर्मदेव यादव के घर से राजेश यादव के घर तक खड़ंजा का निर्माण किया था। जिसे गांव के एक लोग उखाड़ ले गए। वहीं हांसीपुर नहर पुल से आये चकरोड मार्ग के निर्माण में खुद अवरोध खड़ा किए और अपने रिश्तेदार रहे लेखपाल के माध्यम दो गरीब परिवारों के ऊपर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा घोषित कराकर उनके ऊपर जुर्माना ...