चंदौली, अक्टूबर 29 -- Chandauli News: शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। संकुल अमरा उत्तरी की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय केराडीह के परिसर में आयोजित की गई। दीपक गुप्ता की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में क्षेत्र के आधा दर्जन परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विभिन्न आयु वर्गों में दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद की प्रतियोगिताएं कराई गईं। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन कर बेहतर स्थान हासिल किया। प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय चकिया के प्रवीण प्रताप भारती ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में...