चंदौली, नवम्बर 16 -- Chandauli News: चहनिया। रानेपुर स्थित सेंट जोसेफ विद्यालय में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। देर शाम तक चली प्रतियोगिता में बच्चों ने दौड़, टॉफ़ी दौड़, बैलून दौड़, सेक दौड़, स्पून दौड़, बत्तख दौड़,रस्साकसी आदि खेल आयोजित हुआ। जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक खेल स्पर्धा में अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक आरती झा और प्रिंसिपल अनिल जोसेफ ने जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया। दौड़ प्रतियोगिता में 30 मीटर की रेस में कुलदीप यादव और आदित्य यादव प्रथम, 80 मीटर में सुहाना यादव प्रथम, थर्ड ए और बी 400 मीटर में आर्यन यादव, टॉफी रेस में स्वरांश, बैलून रेस में ऋषभ यादव, सेक रेस में मुकुल माधव मिश्रा, स्पून रेस आन्या अव्वल रहीं।इसी तरह बत्तख रेस में आशु यादव, पार्टनर रेस में प्रियांशी और ...