Chandauli News: खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर बीएसए ने की बैठक
चंदौली, जुलाई 21 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता। बेसिक स्कूलों में होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर सोमवार को बीएसए सचिन कुमार ने कार्यालय में जिले के सभी व्यायाम शिक्षकों की बैठक की। इस दौरान ब्लॉक एवं जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिताओं के सफल एवं पारदर्शी आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बीएसए सचिन कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा के जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा पात्रता प्रमाण पत्र में परमानेंट एजुकेशन नंबर अनिवार्य रूप से अंकित होना चाहिए। उन्होंने कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राओं के लिए अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताएं इसी माह आयोजित कराने पर भी चर्चा की। उन्होंने समिति कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.