Chandauli News: खाद की दुकानों पर स्टॉक और रजिस्टर का एसडीएम ने की जांच
चंदौली, जुलाई 30 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग के निर्देश पर एसडीएम आकांक्षा सिंह ने तहसील के विभिन्न क्षेत्र में संचालित खाद की दुकानों का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर और पंजीयन संबधित दस्तावेजों का मिलान किया। कई दुकानदारों की ओर से स्टॉक का मिलान नही कराए जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। विभागीय जांच पड़ताल से दुकानदारों में खलबली मची रही। एसडीएम आकांक्षा सिंह ने तहसीलदार अनुराग सिंह और नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र शुक्ल और राजेन्द्र प्रसाद के साथ क्षेत्र के चहनिया, कमालपुर, गौसपुर, डेढ़ावल, नागेपुर, तेन्दुई और सकलडीहा में संचालित विभिन्न खाद बीज की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Buxar News: खाद की कालाबाजारी की शिकायत पर दुकानों में छापेमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.