Chandauli News: क्षतिग्रस्त सड़क के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
चंदौली, नवम्बर 4 -- Chandauli News: क्षतिग्रस्त सड़क के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन चहनिया, सरौली गांव में क्षतिग्रस्त सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। कहा कि करीब 50 घरों को जोड़ने वाली सीसी सड़क वर्षों से खराब है। शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं हुई।ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। हल्की बारिश होते ही इन गड्ढों में पानी भर जाता है। वहीं सामान्य दिनों में गड्ढे होने के कारण स्कूली बच्चे, राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। रात में तो मार्ग से चलना मुश्किल होता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी इसे बनवाने की जरूरत नहीं समझी गई। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में विकास, दुलारे यादव, शशि यादव,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.