चंदौली, नवम्बर 3 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। पिछले दिनों चक्रवात से बारिश के बाद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार की सुबह घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन प्रभावित रहा। सड़कों पर दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं पीडीडीयू से पटना और गयाजी रेलखंड की कई ट्रेनें दो से 14 घंटे की देरी से रवाना हुई। चक्रवाती बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। जिला प्रशासन ने भी कहा है कि इधर दो से तीन दिन तक तापमान में गिरावट होगी। यह भी पढ़ें- Madhubani News: कोहरे की चादर में लिपटा जिला, बढ़ी ठंड इधर सुबह के समय कोहरे के चलते लोगों को वाहनों की रफ्तार धीमी रखनी पड़ी। मार्गों पर आवागमन करने वाले लोगों को अधिक दिक्कत हु...