चंदौली, जुलाई 24 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार सकलडीहा में विद्यालय स्तरीय कैरम और शतरंज, बैडमिंटन की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को शिक्षकों की ओर से पुरस्कृत करते हुए प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में सुबह से ही स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कैरम की प्रतियोगिता में गौरव कुमार, अभय, आशीष राय विजेता रहे। वही सिट्टू यादव, पियूष खुश्बू राय उपविजेता रहे। इसके अलावा शतरंज प्रतियोगिता में जैस्मीन परवीन ने अक्षित और रोहन ने पियूष को मात दिया। निर्णयक की भूमिका में धर्मराज प्रसाद, सतीश कुमार, सुरेश कुमार, ज्योति भारद्वाज रही। प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर ने विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। ...