Chandauli News: कुश्ती में नामी पहलवानों ने दिखाया दमखम
चंदौली, सितम्बर 19 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। लतीफशाह मेले के तीसरे दिन शुक्रवार को चकिया नगर की दंगल कमेटी की ओर से मां काली मंदिर पोखरे पर विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में जिले के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वांचल के कई जिलों से आए नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। दिनभर चले दंगल में करीब डेढ़ दर्जन कुश्तियां हुईं, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे रहे। कुश्ती दंगल का शुभारंभ विधायक कैलाश आचार्य ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती दंगल भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है, जिसे संरक्षित करने की जरूरत है। मिट्टी के अखाड़े में कुश्ती को जीवंत रखने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। परंपरागत रूप से मेले में होने वाले इस दंगल में सबसे महंगी कुश्ती 62 हजार रुपये की रही, जो उत्तराखंड के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.