चंदौली, अगस्त 31 -- Chandauli News: चकिया,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भीषमपुर गांव में रविवार को कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल में क्षेत्रीय सहित नामचीन पहलवानों ने अपने अपने दांवपेच के कला कौशल का प्रदर्शन किया। दंगल का शुभारंभ समाजसेवी टोनी खरवार और ग्राम प्रधान अरविंद गुप्ता ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में बारिश के बाद पहुंची बतौर और मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह और विधायक कैलाश आचार्य ने पहलवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। कुश्ती दंगल में उत्तर प्रदेश केसरी गाजीपुर के रितेश पहलवान और उत्तराखंड के शावेज पहलवान के बीच सर्वाधिक डेढ़ लाख रुपए की कुश्ती हुई जो बराबरी पर छुटी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: क्योंटरा के अखाड़े में चार राज्यों के पहलवानों ने दिखाया दमखम कुश्ती दंगल में नैपुरा के पहलवान सौरभ और ...