चंदौली, नवम्बर 4 -- Chandauli News: नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के सुखदेवपुर गांव में बीते सोमवार को पेड़ काटने के विवाद में 51 वर्षीय अधेड़ मुन्ना लाल पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया। सिर पर वार लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता को बचाने आए पुत्र सूर्य प्रताप 21 वर्ष और दोनों पुत्रियां गायत्री 23 वर्ष एवं सावित्री 17 वर्ष को भी लाठी-डंडे से पीटा गया। पीड़ित मुन्ना लाल के अनुसार सोमवार दोपहर 12 बजे गांव के ही सूर्यवर्ती प्रजापति पुत्र रामबिलास, उसका पुत्र ज्ञानचंद, विंध्याचल और मनोज प्रजापति उसके घर पर रखा पुराना लिप्टस का पेड़ काटने लगे। घर में मौजूद दोनों बेटियों ने विरोध किया और खेत में काम कर रहे पिता व भाई को फोन कर बुलाया। कहासुनी के दौरान आरोपियों ने गोलबंद होकर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी सिर मे...