चंदौली, अक्टूबर 6 -- Chandauli News: शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज पशु चिकित्सालय परिसर में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक एवं किसानों के मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान टिकैत के जीवन, उनके संघर्ष और किसान हितों के लिए किए गए ऐतिहासिक आंदोलनों को याद किया गया। वही किसानों ने उनके बताए मार्ग और विचारों पर चलने का संकल्प लिया। अंत में किसानों की स्थानीय समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि आज भी किसान खाद, बीज, सिंचाई, फसल का उचित मूल्य और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहा है। इन समस्याओं के समाधान के लिए संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा किसानों को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- सिसौली में चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती पर धार्मिक आ...