Chandauli News: किसान बनकर खाद की दुकान पर पहुंचे तहसीदार, दुकानदार की खुली पोल
चंदौली, जुलाई 30 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। खाद बीज की दुकानों पर लगातार मिल रही अनियमितताओं की शिकायतों के बीच बुधवार को चकिया तहसील के तहसीलदार देवेंद्र कुमार यादव किसान बनकर सैदूपुर बाजार स्थित पीपी खाद भंडार पहुंचे। वहां उन्होंने दुकानदार से पूछा कि बिना आधार के खाद मिल जाई का भइया? दुकानदार के जवाब और उसके बाद हुए खुलासे ने प्रशासन को भी चौंका दिया है। जिसमें खाद की बिक्री में बड़ी धांधली सामने आई है। तहसीलदार ने दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति करते हुए इसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। तहसीलदार के पूछने पर दुकानदार ने जवाब दिया कि जेतना खाद चाही, मिल जाई... खाली आधार कार्ड दे दीजिए। तहसीलदार की जांच में सामने आया कि कई किसानों को फार्मर रजिस्ट्री और खतौनी का सत्यापन किए बिना केवल आधार कार्ड के आधार पर खाद वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.