चंदौली, अगस्त 27 -- Chandauli News: बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। बबुरी थाना क्षेत्र के पटनवा गांव में गुरुवार देर शाम एक 58 वर्षीय किसान का शव कच्चे मकान में लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है। पटनवा गांव निवासी पप्पू मिश्रा अविवाहित था और घर में अकेला रहता था। गुरुवार शाम करीब 7 बजे ग्रामीण जब उसके कच्चे मकान में पहुंचे तो शव को लटका देखा। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची बबुरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। थानाध्यक्ष किशोर कुमार चौबे ने बत...