चंदौली, सितम्बर 16 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद पीएमकेएसके कृभको सेवा केंद्र चकिया पर मंगलवार को किसान सभा का आयोजन किया गया। इसमें करीब 30 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में किसानों को जैविक खाद, बीज सहित कृभको के विभिन्न कृषि उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को जैविक खाद नि:शुल्क वितरित की गई।कृषि विशेषज्ञ डॉ निशाकांत मौर्य ने किसानों को विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीके से खेती कर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने जैविक खाद के प्रयोग और संतुलित कृषि पद्धति अपनाने पर भी जोर दिया।कृभको सेवा केंद्र के प्रभारी रमेश चंद्र शुक्ला ने किसानों को कृभको के विभिन्न उत्पादों, खाद एवं बीज के उपयोग तथा ...