चंदौली, अगस्त 19 -- Chandauli News: कमालपुर। क्षेत्र के दूधियां गांव स्थित काली माता मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। मंदिर में माता काली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन चल रहा है। इस दौरान मंगलवार को महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश लेकर महिलाएं जयकारों के साथ निकलीं और उनके पीछे-पीछे गांव के पुरुष भी चल रहे थे। कलश लिए महिलाओं ने माता काली की मूर्ति के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। वैदिक मंत्रोच्चार और ढोल-नगाड़ों के बीच निकली यात्रा गांव में श्रद्धा और भक्ति का माहौल दिखा। भ्रमण के बाद कलश यात्रा वापस मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। तीन दिवसीय आयोजन आयोजकों ने बताया कि बुधवार को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक विधि-विधान से की जाएगी। इसके बाद गुरुवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें दूर-...