चंदौली, सितम्बर 9 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव-पीडीडीयू मार्ग पर डांडी गांव के सिक्सलेन डिवाइडर कट के पास बुधवार को विपरीत दिशा से आ रही कार और ऑटो में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक समेत दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए। इससे बड़ी घटना नहीं हुई। वाराणसी हरहुआ निवासी मासूम अली ऑटो से वाराणसी कैंट से पीडीडीयू नगर तक सवारी ढोता है। बुधवार को वह सवारी लेकर पीडीडीयू से पड़ाव की ओर आ रहा था। दांडी के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बलेनो से भिड़ंत हो गई। हादसे में मासूम के साथ ऑटो में बैठी वाराणसी पहाड़िया निवासी हिना खान और बहादुरपुर निवासी डाली यादव घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को निजी अस्पत...