चंदौली, अक्टूबर 13 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । भारतीय जनता पार्टी की सोमवार को जिला कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के साथ ही विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में पूरी शक्ति और समर्पण के साथ जुटने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र, सेक्टर एवं बूथ स्तर पर पूरी तैयारी के साथ रहे। जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार है। संगठन की मजबूत बूथ संरचना और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर पार्टी सशक्त होगी। इस मौके पर जिला प्रभारी मीना चौबे, चकिया विधायक कैलाश आचार्य, पीडीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल, सैयदराजा विधा...