Chandauli News: कांग्रेस पर्यवेक्षक अली मेहंदी का किया स्वागत
चंदौली, अगस्त 19 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू नगर में बीते सोमवार की देर शाम अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक अली मेहंदी को संगठन सृजन अभियान के तहत पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उनका माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। वही पर्यवेक्षक ने जिला उपाध्यक्ष दयाराम पटेल के आवास पर कार्यकर्ताओं से भेंट की। अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद तौसीफ ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस क्रम में उप्र कांग्रेस कमेटी सदस्य रामजी गुप्ता के आवास पहुंचे और संगठन मजबूती पर विचार-विमर्श किया। इसके बाद कालीमहल चौराहा स्थित राजीव गांधी पार्क के नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.