चंदौली, जुलाई 6 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को चंद्रा त्रिपाठी भवन स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई। इसमें अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर में करोड़ रुपये और बेशकीमती आभूषण की चढ़ावा चोरी के विरुद्ध शुद्धि-बुद्धि पद यात्रा और चढ़ावा चोर गद्दी छोड़ मार्च निकालने को लेकर रणनीति बनाई गई। साथ ही जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रयागराज जाकर छात्रों की गूंज कार्यक्रम में सम्मिलित होने को लेकर रूपरेखा बनाई। इस दौरान प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि प्रभु श्रीराम मंदिर से करोड़ रुपये और बेशकीमती हीरे,सोने-चांदी के आभूषण की चढ़ावा चोरी ने देश-दुनियां में हिंदुओं को शर्मसार कर दिया है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: संगठनात्मक कार्यक...