चंदौली, अक्टूबर 26 -- Chandauli News: सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीराम लीला समिति सैयदराजा की ओर से आयोजित ऐतिहासिक रामलीला के दूसरे दिन बीते रविवार की रात रावण जन्म, कुंभकरण और विभीषण जन्म की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। इसके बाद भगवान श्रीराम के चारों भाइयों सहित जन्मोत्सव की लीला ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।लीला की शुरुआत में कलाकारों ने दिखाया कि रावण कठोर तपस्या कर ब्रह्मा जी और भगवान शिव को प्रसन्न करता है और अमरता व असीम शक्ति का वरदान प्राप्त करता है। वरदान मिलते ही उसके अंदर अहंकार आ जाता है। इसके बाद लंका में राक्षसों का आतंक बढ़ जाता है और ऋषि-मुनियों पर अत्याचार शुरू हो जाता है। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति ने किया भावविभोर अत्याचार से त्रस्त होकर धरती माता गौ रूप धारण कर देवताओं के सा...