चंदौली, अक्टूबर 28 -- Chandauli News: चंदौली। संवाददाता नगर स्थित श्रीराम जानकी शिव मठ मंदिर परिसर में मानस एवं आध्यात्म प्रचार समिति की ओर से 40वां वार्षिकमानस सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। पहले दिन मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ कलश स्थापना के साथ ही नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारम्भ हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण बना रहा।इस अवसर पर समिति के संस्थापक हरिद्वार सिंह ने बताया कि बुधवार 28 अक्टूबर से श्रीराम कथा का नियमित आयोजन होगा। सुबह ब्राह्मणों की ओर से मानस नवाह पाठ किया जाएगा। दोपहर दो से शाम चार बजे तक श्रीराम कथा होगी। वहीं शाम 6 से रात 12 बजे तक श्रद्धालु श्रीराम कथा का श्रवण करेंगे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादित जीवन और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा जन-जन ...