चंदौली, अगस्त 3 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित कामाख्या निवास परिसर में रविवार को नौदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ कलश यात्रा एवं प्रथम पूजन के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- Aligarh News: कथा में सृष्टि निर्माण का किया वर्णनकथा का महत्व कथा के प्रथम दिवस व्यासपीठ से कथा मर्मज्ञ अखिलानंद जी ने शिव महापुराण की महिमा बताते हुए श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कलियुग के जीवों के कल्याण के लिए श्री शिव महापुराण के अतिरिक्त कोई सुगम साधन नहीं है। जिसने जन्म-जन्मांतर में पुण्य किए हैं, उसी को भगवान शिव से प्रेम होता है और वही शिव कथा श्रवण करता है। बताया कि शिव महापुराण साक्षात भगवान शिव का वाङ्मय स्वरूप है। इसके श्रवण मात्र से मनुष्य शिव भक्ति से युक्त होकर अंत में शिव पद को प्राप्त करता ह...