चंदौली, जुलाई 24 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। बरसात के मौसम में नदियों का जलस्तर बढ़ने के साथ ही जंगली जीवों के आबादी क्षेत्र में आने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिले के कंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहनी ब्लॉक के चारी गांव के पास कर्मनाशा नदी में सोमवार को एक विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखने के लिए देखते ही देखते नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।ग्रामीणों के अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण कर्मनाशा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसी वजह से मगरमच्छ नदी के तटीय क्षेत्रों के करीब दिखाई दे रहा है। चारी गांव के पास नदी में मगरमच्छ को तैरते देखकर लोग सहम गए। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: नहर में मछली पकड़ने गए युवक पर मगरमच्छ ने किया हमला, सूझबूझ से बची जान सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से ...