Chandauli News: कर्मनाशा नदी में पानी के अभाव से धान की रोपाई पर संकट
चंदौली, जुलाई 30 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। असाढ़ मास समाप्त होने के बावजूद नौगढ़ तहसील क्षेत्र से होकर बहने वाली कर्मनाशा नदी का पानी तलहटी तक ही सीमित है। इस वर्ष मानसून की धीमी रफ्तार और सामान्य से कम वर्षा होने से नदी का जलस्तर काफी नीचे बना हुआ है। वहीं ताल तलैया पोखरों में पानी अपर्याप्त होने से किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान की रोपाई का कार्य सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र के अधिकांश किसान वर्षा पर निर्भर रहकर खेती करते हैं। सामान्य वर्षों में असाढ़ माह के अंत तक कर्मनाशा नदी लबालब रहती है।खेतों यह भी पढ़ें- Aurangabad News: कम बारिश से नवीनगर में धान रोपनी सबसे पीछे में पर्याप्त नमी होने से धान की रोपाई लगभग पूरी हो जाती थी। लेकिन इस बार जुलाई के अंतिम सप्ताह तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.