चंदौली, सितम्बर 2 -- Chandauli News: शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कर्मनाशा नदी का जलस्तर बुधवार की सुबह अचानक बढ़ गया। नदी का पानी पुराने पुल के ऊपर से बहने लगा। जिससे क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया। नदी किनारे और निचले इलाकों में पानी पहुंचने से कई घर प्रभावित हुए। इससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। एक दर्जन गांवों में पानी घुसने के कगार पर पहुंच चुका है। जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार आरिफ अंसारी मौके पर पहुंचे और नदी के जलस्तर तथा आसपास के प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। लगातार बढ़ रहे नदियों के जलस्तर और बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश के बाद क्षेत्र के लेखपालों ने बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील गांवों में पहुंचकर मौके की स्थिति देखी और ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी ली। राजस्...