चंदौली, अक्टूबर 24 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। साधन समिति सचिव परिषद के आह्वान पर सहकारिता विभाग के पैक्स कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल से तहसील क्षेत्र नौगढ़ की साधन सहकारी समितियों पर ताला लटक रहा है। बोझ, नौगढ़, मझगावां और बरवाडीह स्थित समितियों में ताला बंद होने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समितियों का कामकाज ठप होने से किसान खाद सहित जरूरी सहकारी सुविधाओं के लिए भटकने को मजबूर हैं। साधन समिति सचिव परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से वेतन संबंधी मांगों को लेकर 22 अक्टूबर से पैक्स कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल इको गार्डन लखनऊ में चल रहा है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: सहकारी समितियों में तालाबंदी, खाद के लिए भटक रहे किसान जिसमें पैक्स कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। व...