Chandauli News: कराते चैंपियनशिप में चकिया के खिलाड़ियों ने जीते आठ पदक
चंदौली, अक्टूबर 13 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद । कानपुर के यूहे पब्लिक स्कूल में 10 और 11 अक्तूबर को आयोजित चौथी ऑल इंडिया ओपन ड्रैगन मार्शल आर्ट कराटे चैंपियनशिप में चकिया तहसील क्षेत्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में आयुष यादव ने 65 किलोग्राम, कृतिका कुमारी ने 42 किलोग्राम, शेखर गुप्ता ने 49 किलोग्राम, कृतिका श्रीवास्तव ने 50 किलोग्राम, प्रखर झा ने 64 किलोग्राम और प्रज्वल झा ने 61 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, वेदांत यादव ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में रजत तथा किशन यादव ने 29 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में पांच राज्यों के करीब 700 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: कराटे चैंपियनशिप में अल्टस इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.