चंदौली, अगस्त 8 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर/इलिया, हिटी। जिले में बीते तीन दिनों से रूकरूक कर हो रही बारिश से किसानों को काफी राहत मिली है। जिससे धान की रोपाई तेज हो गई है। वहीं उमसभरी गर्मी से निजात मिली है। जबकि अच्छी बारिश से शहाबगंज विकासखंड के करईल क्षेत्र के सिवान में जलभराव से बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है।

जलभराव से ग्रामीणों की समस्या सिवान में बने मकान भी पानी से घिर गए गए हैं। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत हुई है। क्षेत्र में गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश के दूसरे दिन शुक्रवार को भी जलभराव की स्थिति बनी रही। इलाके के बरांव, इमलिया और पचपरा गांव के सिवान में बारिश का पानी भरने से कई एकड़ में रोपे गए धान के खेत जलमग्न हो गए हैं। खेतों में पानी भरने से धान के पौधों के नष्ट होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं ग्राम पंचायत पचपरा ...