Chandauli News: करंट से मृतक युवक के परिजनों को आर्थिक सहायता की मांग
चंदौली, अगस्त 2 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हेतमपुर निवासी संदीप विश्वकर्मा की बिजली का करंट लगने से बीते रविवार को मौत हो गई थी। लोक जन सोशलिस्ट पार्टी के चंदौली जिलाध्यक्ष भोलानाथ विश्वकर्मा ने पदाधिकारीगण के साथ शोकाकुल परिवार से शनिवार को मुलाकात की और सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की। इस दौरान उन्होंने परिवार को सरकार से आर्थिक सहायता एवं अन्य संभव लाभ दिलाने के संबंध में एसडीएम सकलडीहा से टेलीफोनिक वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई के लिए आग्रह किया। साथ ही परिवार को हर संभव मदद और सहयोग का आश्वासन दिया। बीते दिन संदीप विश्वकर्मा घर में पंखा चालू करने के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आ गए थे और मौके पर मौत हो गई थी। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.