चंदौली, अगस्त 16 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र फेज दो स्थित एक फैक्ट्री में बेल्डिंग कर रहे एक वेल्डर की शनिवार की शाम करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मिर्जापुर जिले के जमालपुर निवासी 33 वर्षीय रिंकू कुमार एक निजी फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करता था। काम के दौरान अचानक खंभे में करंट प्रवाहित हो गया। जिसकी जद में आने से रिंकू गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर जफरपुर चौकी प्रभारी सतीश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ...