Chandauli News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
चंदौली, अक्टूबर 23 -- Chandauli News: धीना, हिंदुस्तान संवाद। कंदवा थाना क्षेत्र के रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के खुरहट गांव में शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।कंदवा थाना क्षेत्र के खुरहट गांव निवासी वकील आटा चक्की चलाने का काम करता था। शुक्रवार को वह चक्की चलाने के दौरान अपने काम में लगा था। इसी दौरान पास में लटक रहा बिजली का तार उसके हाथ के संपर्क में आ गया। विद्युत स्पर्शाघात लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.