चंदौली, अक्टूबर 1 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद चकिया कोतवाली क्षेत्र के कौड़िहार गांव में बीती रात विद्युत पोल में लगे स्टे में उतरे करंट की चपेट में आकर 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है। युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

युवक की पहचान चंदौली थाना क्षेत्र के डिग्घी गांव निवासी रामदुलारे के दो पुत्रों में छोटा पुत्र बॉबी कुमार पिछले कई वर्षों से कौड़िहार गांव में स्थित अपने मामा श्रीराम के यहां रहकर पढ़ाई करने के साथ-साथ मजदूरी करता था।

घटना का विवरण बीते बुधवार की रात 10 बजे के आसपास बॉबी गांव में स्थित रविदास मंदिर के पास विद्युत पोल में लगे स्टे में पहले से उतर रहे 440 वोल्ट के करंट की चपेट में आ गया, जिससे ...