चंदौली, अगस्त 2 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दर्जी की दुकान पर कपड़ा सिलवाने जा रही एक किशोरी के साथ शनिवार को छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। किशोरी गांव स्थित एक दर्जी की दुकान पर कपड़ा सिलवाने जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के एक मनबढ़ युवक ने बीच गली में रोक कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी की सूचना पर परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जरूरी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...