Chandauli News: कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम और वीवीपैट की एफएलसी प्रक्रिया शुरू
चंदौली, अक्टूबर 14 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को पारदर्शी, स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस में सोमवार से ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच तकनीकी टीम बकाएदे मशीनों की चेकिंग कर रही है। इसकी सीसीटीवी कैमरे से 24 घंटे निगरानी भी की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने मंगलवार को एफएलसी की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान वेयरहाउस की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि सुरक्षा में किसी भी तरह की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.