Chandauli News: कंटेनर की टक्कर से पुलिस जीप क्षतिग्रस्त, सकलडीहा कोतवाल समेत चार पुलिसकर्मी घायल
चंदौली, अक्टूबर 15 -- Chandauli News: सकलडीहा(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा-चंदौली हाईवे पर भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार देर रात कंटेनर चालक ने पुलिस जीप में टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर ट्रक में गांजा लेकर चालक और तस्कर जा रहा है। इसके बाद पुलिसकर्मी कंटेनर का पीछा कर रहे थे। भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास कंटेनर को ओवरटेक करने के दौरान कंटेनर चालक ने पुलिस वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार कोतवाल समेत चार पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। घटना के बाद कंटेनर वाहन क्रासिंग पार कर चंदौली से नेशनल हाइवे पर निकल गया। सूचना पर आगे सैयदराजा पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.