चंदौली, अक्टूबर 26 -- Chandauli News: पड़ाव। पड़ाव के भगवान अवधूत राम घाट पर एयर शो देखने के लिए क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को बसों के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर लाया गया था। यातायात व्यवस्था के तहत बड़े वाहनों की नो एंट्री होने के कारण सभी स्कूल बसों को तड़वा वीर बाबा मंदिर के समीप ही रोक दिया गया। इसके बाद स्कूली बच्चे पैदल ही शक्ति घाट पहुंचकर एयर शो देखने गए। कार्यक्रम दोपहर 2:15 बजे समाप्त होने के बाद बच्चे वापस पैदल बसों की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान भीषण धूप और गर्मी के कारण रामनगर स्थित राधा किशोरी राजकीय विद्यालय की एक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की ओर से एंबुलेंस की व्यवस्था कर छात्रा को पड़ाव चौराहे पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे लाल बहादुर शास्त्री ...